HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सिरमौर»सिरमौर में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 723 मकान स्वीकृत: चौधरी
    सिरमौर

    सिरमौर में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 723 मकान स्वीकृत: चौधरी

    संवाददाताBy संवाददाताApril 11, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: जिला सिरमौर में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के आवासहीन लोगों के लिए 723 मकान स्वीकृत किये गये हैं तथा इसके पश्चात जिला में अनुसूचित जाति वर्ग के किसी भी व्यक्ति का आवेदन शेष नहीं है।
    यह जानकारी ऊर्जा मंत्री एवं अध्यक्ष जिला कल्याण समिति सिरमौर सुखराम चौधरी ने आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन मंे आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और इसी दिशा में पेंशन के लिए आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष किया गया है तथा आय सीमा को 35000 रुपए से बढ़ाकर 50000 रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी गरीबों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करंे और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए उनकी मदद करें।

    उन्होंने बताया कि चालू वित वर्ष के दौरान अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जिला में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10 लाख 42 हजार रुपये व्यय कर 578 लाभार्थियों व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 56 हजार व्यय कर 31 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान अब तक 6683 नवीन प्रार्थीयों के प़क्ष में सामाजिक सुरक्षा पैंशन स्वीकृत की गई है जिसमें वृद्वावस्था पैंशन योजना में 4991, विधवा पैंशन योजना में 953, दिव्यांग राहत भत्ता योजना में 326, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पैंशन योजना में 326, राष्ट्रीय विधवा पैंशन योजना में 82 तथा राष्ट्रीय दिव्यांग राहत भत्ता योजना में 5 नये लाभार्थियो के हित में पैंशन की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे जिला में कुल पैंशन धारको की संख्या बढकर 43 हजार 728 हो गई है। इसके अतिरिक्त अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत 31 दंपतियों को 15 लाख 50 हजार रुपये की राशि व्यय की गई।

    उन्होंने बताया कि दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत 3 लाख रुपये राशि की जारी कर 11 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। कंप्यूटर एप्लीकेशन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा/एकल नारी वर्ग के 551 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया तथा जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के मद क्रमवार प्रस्तुत किए।

    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पच्छाद विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेरी नावण के गंाव सोडा ध्याडी का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आदर्श ग्राम के रूप में किया गया हैं जिसके लिए लगभग 53 लाख रूपये की राशि की कार्य योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के अर्न्तगत लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाए जा रही हैं। उन्होंने सोडा ध्याडी के पंचायत प्रतिनिधियों को इस उपलब्धि की बधाई दी तथा टोपी पहनाकर और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
    इस बैठक में सांसद लोक सभा सुरेश कश्यप, विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल, विधायक रेणुकाजी विनय कुमार, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, ग्राम पंचायत नेरी नावण के प्रधान सुनील कुमार, उप-प्रधान विनोद कुमार सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    नाहन में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सीधा संवाद कार्यशाला सम्पन्न

    May 13, 2022

    नाहन के महिमा लाईब्रेरी परिसर में स्थापित होगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा

    May 12, 2022

    नाहन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सीधा संवाद कार्यशाला आयोजित

    May 12, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.