सोलन: पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए सुबाथू में एक और सफलता हासिल की है। पुलिस चौकी सुबाथू की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 2.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वेद प्रकाश (30) के रूप में हुई है, जो सोलन के ही गंभरपुल इलाके का रहने वाला है।

मामला रविवार का है। सुबाथू पुलिस की टीम नया नगर क्षेत्र में गश्त पर थी। जब टीम फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास पहुंची, तो सामने से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और संदिग्ध हरकतें करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 2.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी वेद प्रकाश, पुत्र भगत राम, गांव गंभरपुल, हरिपुर का रहने वाला है। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था। साथ ही, उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।