सोलन: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार है। बताया जाता है कि सोलन के समीप चंबाघाट फ्लाईओवर पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सौभाग्य से दुर्घटना में कोई बड़ा नुक्सान नही हुआ है। जानकरी मिली है कि कार शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी, चालक ने जैसे ही फ्लाईओवर पर कार दौड़ाई चालक नियंत्रण खो बैठा और फ्लाईओवर के मोड़ पर कार पलट गई। कार चालाक को फ्लाईओवर से गुजर रहे वाहन चालकों ने कार से निकाला । कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि कार ने जैसे ही फ्लाईओवर पर अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। आशंका व्यक्त की जा रहा है कि कार की रफ्तार अधिक थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा। आसपास के लोगों ने ही मिलकर कार को सड़क से हटाया, यातायात कुछ ही समय से सामान्य हो गया। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू क्र दी है।