सोलन के भोज आंजी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, कल्पना अध्यक्ष और मनमोहन उपाध्यक्ष

Photo of author

By Hills Post

सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोज आंजी  में वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के गठन किया गया। एसएमसी के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति सचिव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने की। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के हित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

ये बनी कार्यकारिणी
इसमें अध्यक्ष, कल्पना, सचिव, अशोक कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य), उपाध्यक्ष,  मनमोहन शर्मा चुने गए। इसके अलावा मनोज, कविता ठाकुर, रीना,देवेंद्र शर्मा, रणदीप,उषा, रहमान, प्रीति, विकास, अंजू, नरेंद्र, मंजू, रविंद्र दत्त (पंचायत सदस्य), कृपाल शर्मा (पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत), रीना, कल्पना परमार और अंबिका कौशल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।