सोलन: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों की गूंज से शहर भक्तिमय हुआ

Photo of author

By पंकज जयसवाल

सोलन : सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों की गूंज आज पूरे सोलन शहर में सुनाई दी। जिले के विभिन्न गुरुद्वारों से रवाना हुई 12 प्रभात फेरियां आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून पहुंचीं, जहां पर संगत ने मिलकर गुरबाणी कीर्तन किया और गुरु नानक देव जी के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इन प्रभात फेरिया में सभी धर्म के लोगों ने पर चढ़कर भाग लिया

इन प्रभात फेरियों में गुरुद्वारा सिंह सभा अपर बाजार, संगत साहिब गुरुद्वारा, नानक दरबार गुरुद्वारा, गुरुद्वारा साहिब सलोगड़ा, गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर, गुरुद्वारा साहिब गड़खल, गुरुद्वारा साहिब सुबाथू, और गुरुद्वारा साहिब चंबाघाट गुरुद्वारा साहिब शाही की संगतों ने भाग लिया। सपरून पहुंचने पर सभी प्रभात फेरियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और सभी के लिए लंगर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून के प्रधान गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे भाग ले सकेंगे।

गुरमीत सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब सपरून में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत लंगर सेवा भी की जाएगी। उन्होंने सभी गुरुद्वारों की संगतों का प्रभात फेरियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पूरे सोलन में भक्ति, सेवा और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।