सोलन में कोटखाई निवासी चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Photo of author

By Hills Post

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिमला जिले के कोटखाई निवासी तरुण शर्मा के पास से 6.82 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

यह पूरी कार्रवाई 19 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक किया गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। इसी गाड़ी में 30 वर्षीय तरुण शर्मा सवार था, जिसके पिता का नाम राजेश शर्मा है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और मामले में इस्तेमाल की जा रही किया गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी तरुण शर्मा को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।