सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस ने चायल इलाके से शटरिंग प्लेटें चुराने के मामले में दो भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष टीम ने अर्की के रहने वाले 41 वर्षीय रहमत अली और 49 वर्षीय सलीम को सूबाथू क्षेत्र से पकड़ा है।

इन दोनों आरोपियों को अगस्त 2023 में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद जब ये लगातार अदालत में पेश नहीं हुए, तो इन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पुलिस से बचने के लिए दोनों काफी समय से अपने ठिकाने बदल रहे थे। अब गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोलन जिला जेल भेज दिया गया है।