सोलन में हुई समिति की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Photo of author

By Hills Post

सोलन: चूड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय प्रचार- प्रसार और साहित्य प्रकाशन उपसमिति की बैठक शनिवार को सोलन में केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बीएम नांटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन डॉ. सुनील कमल ने किया।

बैठक में चूड़ेशवर सेवासमिति की स्मारिका, टेलीफोन डॉयरेक्ट्री के प्रकाशन पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए बीएम नांटा ने कहा कि एक माह के भीतर स्मारिका और टेलीफोन डायरेक्ट्री का कार्य पूरा करें। इसके लिए शीघ्र ही सदस्य अपने-अपने शिरगुल महाराज से संबंधित लेख भेज सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने यूनिट वाइज डाटा पर भी चर्चा की।

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष व महासचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मंमगाई, प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कुंदन चौहान, साहित्य प्रकाशन उपसमिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चौहान, उपाध्यक्ष डॉ. शिव भारद्वाज, केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष भानू चौहान के अलावा जोगिंद्र चौहान, बृजमोहन चौहान, यशपाल कपूर, सत्यपाल ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।