सोलन: 29 साल की समर्पित सेवा के बाद पिंकी शर्मा सेवानिवृत्त

Photo of author

By Hills Post

सोलन: शहर के प्राथमिक विद्यालय क्लीन से हेड टीचर पिंकी शर्मा अपनी लगभग 29 वर्ष 3 माह की समर्पित सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर उनके पति कमल शर्मा और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने पिंकी शर्मा के शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने छोटे बच्चों को न केवल पढ़ाई में दक्ष बनाया, बल्कि उनमें अनुशासन, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का भी विकास किया।

विद्यालय के सहकर्मियों ने बताया कि पिंकी शर्मा एक मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ और प्रेरणादायक शिक्षिका रहीं, जिन्होंने हर छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने को अपना लक्ष्य बनाया। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने आगे चलकर बेहतर उपलब्धियां हासिल की।

विदाई समारोह में छात्रों ने भी अपने प्रिय शिक्षिका के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया। अंत में विद्यालय परिवार ने पिंकी शर्मा के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।