स्वस्थ गांव, खुशहाल गांव: AT इंडिया संस्था द्वारा बिरला में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत बिरला में एक विशाल सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ‘AT इंडिया’ संस्था द्वारा ‘LIC HFL’ के वित्तीय सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बिरला पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सेहत की जाँच करवाई।

शिविर की सबसे बड़ी विशेषता नाहन से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उनके द्वारा लाए गए आधुनिक चिकित्सा यंत्र रहे। इन यंत्रों की सहायता से ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार के टेस्ट मौके पर ही नि:शुल्क किए गए। स्वास्थ्य जाँच के उपरांत डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया और मरीजों को संस्था की ओर से मुफ्त दवाइयाँ भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली।

इस चिकित्सा दल में नाहन मेडिकल कॉलेज से डॉ. छवि, आयुर्वेदिक कंसल्टेशन के लिए डॉ. सुनील, और CHO डॉ. शिल्पा व डॉ. अंजुमन ने अपनी विशेष सेवाएँ दीं। इनके साथ ही फार्मेसी से आकांशा, लैब एवं CY-TB विभाग से उपासना व रंजना, IEC से क्रिशना, एक्स-रे STS सुरेश, MHW संदीप और स्टाफ नर्स रीना व गरिमा ने भी शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय स्तर पर आशा वर्कर सुमन, रक्षा, हीमा के साथ कुलदीप शर्मा और अंकित शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान AT इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय दास ने बताया कि संस्था पिछले तीन वर्षों से बिरला और कन्डो कान्सार क्षेत्र में LIC HFL के सहयोग से सक्रिय है। उन्होंने साझा किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ संस्था का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों की आजीविका के साधनों को मजबूत करना और महिलाओं को विभिन्न कौशलों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सुगमकर्ता तरुण और विजय भी मौजूद रहे और उन्होंने ग्रामीणों को संस्था की भविष्य की योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।