HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»हरियाणा में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 250 करोड़ – चुघ
    राष्ट्रीय

    हरियाणा में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 250 करोड़ – चुघ

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहSeptember 4, 20103 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ: हरियाणा में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर श्वेत क्रांति को और आगे बढ़ाने के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों पर 250 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह बात हरियाणा डेयरी संघ चंडीगढ़ के महाप्रबंधक आर.के चुघ ने आज स्थानीय बरनाला रोड़ स्थित वैलकम पैलेस में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटिड की 13वीं वार्षिक आम सभा में दुग्ध उत्पादक किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशुओं के चारे में और अधिक सुधार किया जाएगा। पशु चारे में पौष्टिक तत्वों को शामिल करके वैज्ञानिक तकनीक से पशु चारे का उत्पादन किया जाएगा जिससे निकट भविष्य में दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। पशुओं के स्वास्थ्य के विषय में भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशु नस्ल सुधार के लिए सीमन बैंकों की स्थापना की जाएगी और पशु नस्ल सुधार के लिए विदेशों से सीमन मंगवाया जाएगा।

    डेयरी संघ का सालाना का टर्नओवर 800 करोड़ रुपए

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरियाणा डेयरी संघ का 800 करोड़ रुपए सालाना का टर्नओवर है जिसमें से केवल 20 प्रतिशत राशि मिल्क प्लांट के प्रसार व विकास पर खर्च की जाती है। जबकि लगभग 650 करोड़ रुपए की राशि किसी न किसी रुप में दुग्ध उत्पादक किसानों तक पहुंचाई जा रही है। यह किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ बनाने में मिल का पत्थर साबित हो रही है। इसी के चलते हरियाणा देश का पहला ऐसा प्रदेश है जहां दुग्ध उत्पादकों को दुध का सबसे अधिक भाव दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सिरसा का मिल्क प्लांट प्रदेश का पहला मिल्क प्लांट है जहां सबसे अधिक दुध एकत्रित किया जा रहा है। सिरसा के मिल्क प्लांट में प्रतिदिन औसतन 1 लाख 53 हजार लीटर दुध की आवक हो रही है जिससे विभिन्न प्रकार के उत्पादन तैयार किए जा रहे है। इस तरह से यह प्लांट 25 लाख रुपए प्रति वर्ष लाभ में चल रहा है। यह लाभ सभी दुग्ध उत्पादक शेयर होल्डरों में वितरित किया जाता है।

    दुग्ध समितियों को किया गया सम्मानित

    दुग्ध संघ सिरसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस कोहली ने बताया कि प्रसंघ की कार्य योजना के अनुसार स्थानीय दुग्ध संघ की प्रोसेसिंग क्षमता को बढ़ाकर दो लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा। इसके साथ-साथ दुध व दुग्ध उत्पादकों की गुणवत्ता शीघ्र जांचने के लिए मिल्को स्कैन स्थापित करने के लिए दुग्ध संघ सिरसा द्वारा 55.65 लाख रुपए की राशि की मांग की गई है जिसकी स्वीकृति शीघ्र मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिला में दुध को स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर 23 बल्क कूलर भी लगाए जा चुके है जिससे दुध की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने दुध उत्पादकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को पौष्टिक वीटा मिनरल मिक्सचर्स दे ताकि पशु रोग मुक्त और स्वस्थ रह सके। इस मौके पर मिल्क की गुणवत्ता के लिए नकौड़ा, ढूकड़ा और बकरियांवाली दुध समितियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ जोन वार गुसाईआना, कुसुंबी, संतनगर, करीवाला, ममेरां कलां, बी.पी सुरतिया, बालासर, रिसालिया की समितियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि दुग्ध संघ के अध्यक्ष हरदेव सिंह, श्याम सुंदर, गुरनाम सिंह, चरणपाल सिंह, सुखपाल सिंह, कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    हिमाचल प्रदेश के लोगों ने चुनौतियों को अवसरों में बदला: मोदी

    April 15, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.