HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित है हिमाचल सरकारः जय राम ठाकुर
    हिमाचल विशेष

    हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित है हिमाचल सरकारः जय राम ठाकुर

    Hills PostBy Hills PostMay 30, 20225 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: प्रदेश सरकार विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। सरकार की सभी योजनाएं और प्रयास हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध जिला स्तरीय कुथाह मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तुंगासी महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने सभी को मेले की बधाई देते हुए देवी-देवताओं से सब पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

    उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं और यह प्रसन्नता की बात है कि सराज वासियों ने अपनी परम्पराओं और संस्कृति को जीवित रखा है तथा इसे बढ़ाने का काम किया है। कुथाह मेला आज भी पुराने दिनों की रौनक को बनाए हुए है। हमें इन परम्पराओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने काम के दम पर भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर फिर सरकार बनाएगी। जीत के बाद हम विकास के कामों को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कोरोना के संकट काल भी में प्रदेश में विकास की रफ्तार नहीं थमने दी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज जिस मुकाम पर हैं, सराज की जनता के निरन्तर सहयोग और समर्थन की वजह से हैं। उन्होंने इस सेवा के मौके का उपयोग कर क्षेत्र के विकास को नए आयाम देने के प्रयास किए हैं। आज सराज की हर पंचायत सड़क से जुड़ी है। अब हर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। लोक निर्माण और जलशक्ति विभागों के मण्डल यहां खुले हैं। लोगों की सुविधा के लिए अनेक सरकारी कार्यालय खोले गए हैं। जंजैहली में पर्यटन केन्द्र बन कर तैयार है। जल्द ही उसका उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने सराज वासियों से विधानसभा चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए काम करने का आग्रह किया।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिला शक्ति का है। हमने फैसला किया है कि आधी आबादी का किराया भी आधा हो और इसके तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने 60 की बजाय अब 125 यूनिट बिजली निःशुल्क देने का निर्णय लिया है। इससे पहले 60 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने से प्रदेश के 11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिला है और उनका बिजली बिल जीरो आया है। वहीं प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बिल माफ़ करने से प्रदेश की करीब 90 फीसदी आबादी को लाभ मिला है। 

    जय राम ठाकुर ने कहा कि ये हिमाचल वासियों के लिये गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शिमला के रिज मैदान से देश को संबोधित करेंगे। देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर संबंधित मंत्री और सांसद और लगभग 18 लाख लोग सीधे इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इसके अलावा करोड़ों लोग टीवी चैनलों के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे। 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेला मैदान कुथाह के सुधार और विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुंगाधार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय शोधाधार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने जंजैहली से करसोग और गाड़ागुसैनी के लिए बस सेवा आरम्भ करने की घोषणा भी की।

    उन्होंने कुथाह में सामुदायिक भवन एवं जंजघर के निर्माण की मांग पर इसका प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाएगा।

    इस अवसर पर उन्होंने तुंगाधार कैंची मोड़ से तुंगासी धार सड़क निर्माण के लिए समुचित धन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को  ओड़िधार से पाखरीधार उठाऊ पेयजल योजना के निर्माण को लेकर सर्वे करके प्राक्कलन बनाने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने जंजैहली में बाइपास सड़क बनाने की मांग पर लोक निर्माण विभाग को इसकी संभावना तलाश कर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की आमद बढ़ने और ट्रैफिक में बढ़ोतरी को देखते हुए जंजैहली में बाइपास सड़क आवश्यक है।

    उन्होंने तुंगासीगढ़ में पर्यटन विकास को लेकर टूरिज्म विभाग की एक टीम सर्वे के लिए भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर वहां पर्यटन की उपयुक्त गतिविधियों के विकास के लिए काम किया जाएगा। 

    इससे पहले तुंगाधार पंचायत के प्रधान हेमराज ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनका आभार जताया। 

    इस अवसर पर सीडी कॉपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणा, जिला परिषद सदस्य खेम दासी और मीरा चौहान, उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा कार्यकारी सदस्य गुलजारी लाल, सराज भाजपा महामंत्री टिकम ठाकुर और भीष्म ठाकुर सहित पंचायती राज संस्थानों के जन प्रतिनिधि, देव समाज के लोग और क्षेत्र वाली बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल में कठिन से कठिन जगहों पर भी पहुंच रही सड़कें

    June 25, 2022

    न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सईद ने प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की

    June 23, 2022

    जन भागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज़ एक अनूठी पहलः जय राम ठाकुर

    June 19, 2022

    नेरचौक का मेकशिफ्ट अस्पताल सुपर स्पैशियलिटी सेवाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा: मुख्यमंत्री

    June 14, 2022

    मुख्यमंत्री ने सराज में 64 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

    June 13, 2022

    मंडी जिला को कौशल विकास में एक्सिलेंस अवार्ड

    June 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.