HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»हिमाचल के 86 खिलाड़ी 67 लाख रुपये के पुरस्कारों से सम्मानित
    हिमाचल विशेष

    हिमाचल के 86 खिलाड़ी 67 लाख रुपये के पुरस्कारों से सम्मानित

    Hills PostBy Hills PostFebruary 25, 20114 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: हिमाचल प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया है तथा उन्हें 67 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज हि.प्र युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा सिरमौर जिला के राजगढ़ में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय 14वीं डा. वाई.एस. परमार मैमोरियल ऑल इंडिया वॉलीबाल चैम्पियनशिप का शुभारंभ करने बाद अपने संबोधन में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा. वाई. एस परमार को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने के उपरांत प्रतियोगिता का विधिवत् शुभारम्भ किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वर्ण पदक विजेताआंे को 10 लाख, रजत पदक विजेताओं को 5 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवारत सैनिक श्री विजय कुमार ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलो में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नया रिकार्ड कायम किया है। इसी तरह, श्री समरेश जंग ने एक रजत व एक कांस्य पदक और श्रीमती मीना कुमारी ने कांस्य पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों को 25 जनवरी, 2011 को हमीपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान 67 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में तीन प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है और अभी तक 256 खिलाड़ियों को रोज़गार प्रदान किया गया है।

    प्रो. धूमल ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण स्तर तक गुणात्मक खेल आधारभूत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है, और अपनी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दर्जनों पुरस्कार प्राप्त किए हैं। यह सब प्रदेश के संस्थापक मुख्यमंत्री डा. वाई.एस परमार के कारण संभव हुआ है जिन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से खुशहाल हिमाचल और इसके सुनहरी भविष्य की नींव रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड मिलना प्रदेश की एक विशेष उपलब्धि है, जिसके कारण प्रदेश का किसान समुदाय अपने पारम्परिक कृषि व्यवसाय को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के बड़े एवं छोटे, दोनों राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है, जो प्रदेश के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि है।

    मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहंुची टीमों का प्रदेश में स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री का सभी टीमों से परिचय करवाया गया तथा उन्होंने प्रारंभिक मैच का आनंद भी लिया।

    हि.प्र राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में सिरमौर जिले को राज्य सरकार का विशेष अधिमान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस ज़िले के विकास के लिए विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। राजगढ़ में खेल स्टेडियम बनाने के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत करने तथा मल निकासी सुविधा निर्माण का आश्वासन देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक श्री जे.आर कटवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि 11 राज्यों की टीमंे इस प्रतियोगिता में भाग ले रहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान खेल बजट के प्रावधान में 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी की गई है और ग्रामीण स्तर पर गुणात्थ्मक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और भावी योजनाओं का ब्योरा भी दिया।

    मुख्य संसदीय सचिव श्री सुखराम चौधरी, प्रथम मुख्यमंत्री डा. वाई.एस परमार के पुत्र एवं विधायक श्री कुश परमार, वरिष्इ भाजपा नेता श्री धर्मवीर धामी, ज़िला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती दयाल प्यारी, राजगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश आर्य, राजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री चतुरधर भंडारी, राज्य वॉलीबाल ऐसासिएशन अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज, पूर्व सिरमौर भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह तोमर, उपायुक्त सुश्री मीरा मोहंती, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुनीता भारद्वाज और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    By संवाददाताMay 18, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में 23 मई के दिन प्रातः 10…

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.