हिमाचल निर्माता डॉ. परमार को मिले भारत रत्न: चौहान

Photo of author

By Hills Post

सोलन: डॉ. यशवंत सिंह परमार स्मृति समारोह आयोजन समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न मिलना चाहिए।  इस सन्दर्भ में समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान व समिति के संस्थापक सदस्य कुल राकेश पंत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिमला में भेंट कर समिति के आग्रह पत्र सौंपा।

समिति इसी तरह का आग्रह विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर से भी करेगी ताकि डॉ. परमार को भारत रत्न मिल सकें। समिति के अध्यक्ष बलदेव चौहान ने कहा कि  डॉ. परमार उन सभी मापदंडों पर खरे उतरते हैं जो भारत रत्न मिलने के लिए जरुरी हैं। समिति ने डॉ. परमार को भारत रत्न दिलवाने के लिए विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजने का आग्रह किया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।