HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, August 19
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»हिमाचल में ‘आधी आबादी’ का किराया भी आधा
    हिमाचल विशेष

    हिमाचल में ‘आधी आबादी’ का किराया भी आधा

    Hills PostBy Hills PostJune 30, 20224 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: हिमाचल में अब से राज्य की ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं से एचआरटीसी की साधारण बसों में आधा किराया ही लिया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला से ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के माध्यम से 30 जून से महिलाओं को एचआरटीसी बसों में किराए में 50 फीसदी छूट योजना का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने वर्चुअल माध्यम से मंडी जिला मुख्यालय पर बस अड्डे पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में योजना की लाभार्थी महिलाओं समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।

    मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में बस किराए में 50 फीसदी छूट की सौगात के नारी शक्ति हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिला शक्ति का है। ऐसे में उनके लिए बस किराए में 50 फीसदी छूट की सौगात पूरे घर परिवार को बल देने वाली है।

    महिला कल्याण को समर्पित पहलें
    महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम सरकार ने महिला कल्याण को समर्पित अनेक पहलें की हैं। बहुत सी नई योजनाएं लाकर मातृ शक्ति की सेवा, सुविधा और कल्याण की चिंता की है। उनकी सहूलियत और उत्थान के लिए अनेक बड़े कदम उठाए हैं।
      जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब परिवारों की माताओं-बहनों की परेशानियों को समझकर उज्ज्वला योजना में घर-घर निशुल्क गैस कनेक्शन पहुंचाए और उन सब परिवारों की चिंता दूर की जो पैसे की कमी की वजह से गैस कनेक्शन नहीं ले पाते थे । मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने इस योजना को और विस्तार देते हुए यह संकल्प लिया था कि प्रदेश के जो परिवार उज्ज्वला योजना से लाभ नहीं ले पाए हैं, उनके लिए राज्य सरकार सारी व्यवस्था करेगी । इसी मकसद से मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई थी, जिसमें प्रदेश में 3.32 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं ।

    जल शक्ति मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिला कल्याण, गरीबों-कमजोरों के उत्थान की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का काम किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना हो, बेटी है अनमोल योजना हो, पंचायती राज संस्थानों में 50 फीसदी आरक्षण हो या महिला शक्ति को अन्य लाभ देने की बात हो, भाजपा सरकार ने इन्हें पूरी ताकत से लागू किया है और आगे बढ़ाया है।
      महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण  में महिला शक्ति का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। आज कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाओं ने अपने काम की छाप न छोड़ी हो। हर क्षेत्र में महिलाएं टॉप-10, टॉप-20 की फेहरिस्त में शामिल हैं। मंत्री ने प्रदेश के बागवानी विभाग में हाल ही में बागवानी विकास अधिकारियों की 56 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में 42 पर महिला प्रतिभागियों के सफल रहने का जिक्र करते हुए इस पर प्रसन्नता जताई।  

    उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के साथ ही समाज सुधारक के रूप में भी महिलाओं का योगदान अग्रणी है। उन्होंने मातृ शक्ति से बच्चों को नशे के चंगुल से बचाने के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।
    उन्होंने मंडी बस अड्डे के परिसर के सुधार और विकास कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए उन्होंने हमेशा समर्पित प्रयास किए हैं, जिसका सुफल मिला है। इसका भव्य भवन बना है। भवन को इस प्रकार तैयार किया गया है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे कई मंजिलों तक बढ़ाया जा सकता है।

    सीएम ने किया सीधा संवाद
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से योजना की लाभार्थी महिलाओं से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने मंडी बस अड्डे पर एचआरटीसी बस में मौजूद तल्याहड़ की अमिता चंदेल से बातचीत की और उन्हें योजना की बधाई दी। अमिता कुमारी ने बताया कि वे आज थुनाग जा रही हैं, पहले मंडी से थुनाग के लिए उनका 160 रुपये किराया लगता था, अब ये 80 रुपये हो गया है। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे गरीब लोगों के घर में बचत बढ़ेगी। मुख्यमंत्री के यह पूछने पर कि वे इस बचत का क्या करेंगी, अमिता ने बताया कि वे इसे अपने बाल बच्चों की परवरिश में लगाएंगी।

    ये रहे उपस्थित
    मंडी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी और प्रकाष राणा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पूर्व विधायक डी.डी ठाकुर और कन्हैया लाल, नगर निगम मंडी की महापौर दीपाली जसवाल, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, पार्षद गण, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसडीएम सदर रितिका जिंदल, एचआरटीसी के मंडल प्रबंधक संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा, मंडी और सुंदरनगर भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सदस्य, बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

    August 19, 2022

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बदली हिमाचल की तकदीरः जय राम ठाकुर

    August 18, 2022

    मुख्यमंत्री ने ठियोग क्षेत्र में 82 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    August 16, 2022

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री से नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के प्रतिनिमंडल ने भेंट की

    August 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    ऊना

    टकारला में बनेगा मुर्गी पालन का ट्रेनिंग सेंटरः वीरेंद्र कंवर

    By संवाददाताAugust 19, 2022

    ऊना: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है…

    एकीकृत बागवानी मिशन के तहत 135 करोड़ 54 लाख रुपये व्ययः महेन्द्र सिंह ठाकुर

    August 19, 2022

    19 से 21 अगस्त तक मंडी जिला के कुछ भागों में भारी वर्षा की चेतावनी

    August 18, 2022

    हिमाचल में जल्द होगी 500 एलोपैथिक तथा 200 आयुर्वेदिक चिकित्सकों की नियुक्ति

    August 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    टकारला में बनेगा मुर्गी पालन का ट्रेनिंग सेंटरः वीरेंद्र कंवर

    August 19, 2022

    हिमाचल किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

    August 19, 2022

    एकीकृत बागवानी मिशन के तहत 135 करोड़ 54 लाख रुपये व्ययः महेन्द्र सिंह ठाकुर

    August 19, 2022

    19 से 21 अगस्त तक मंडी जिला के कुछ भागों में भारी वर्षा की चेतावनी

    August 18, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.