Hills Post

आजादपुर सब्जी मंडी में लूट रहा हिमाचल प्रदेश का किसान-बागबान

नाहन: 50 वर्षों से दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी व अन्य प्रदेशों की मंडीयों में लूट रहा प्रदेश का किसान-बागबान अब लूटने नहीं दिया जाएगा। आढतियों द्वारा इन मंडियों में प्रदेश के किसानों से वसूले जा रहे 10 प्रतिशत कमीशन से करोडों रूपए का राजस्व दिल्ली सरकार हजम कर चुकी है। यह बात स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के आढतियों द्वारा वसूली जा रहे कमीशन को लेकर किसान मोर्चा व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास करती रही है। प्रदेश सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा किसानों से कमीशन वसूली पर पूर्णतय रोक लगा दी गई थी। बावजूद इसके दिल्ली की मंडियों में अभी भी प्रदेश के किसानों से यह अवैध वसूली की जा रही है। श्री भंडारी ने किसानों से अपील की है कि अगर कोई आढती कमीशन वसूलता है तो उनकी सूचना साक्ष्यों के साथ भाजपा किसान मोर्चा को दें, जिस पर उक्त आढती के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस कमीशन को लेकर तीन सदस्यी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुरेश चंदेल, संजीवनी भारद्वाज व बलदेव भंडारी शामिल हैं, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड के साथ आजादपुर दिल्ली में जाकर कमीशन के बारे में बातचीत करेगें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने यह तय किया है कि किसानों की भूमि अधिग्रहण को लेकर की जा रही लाठियां चार्ज व प्रदर्षन के विरोध में तीन सितंबर को प्रदेश किसान मोर्चा के 200 से 300 किसान लोग प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्षन आगरा से दिल्ली तक पैदल यात्रा शुरू करेगा, जिसमें पूरे राष्ट्र के किसान भाग लेंगे।

भंडारी ने कहा कि इस यात्रा का नाम संसद चलो रखा गया है, जो कि उत्तरप्रदेश के 6 जिलों से होते हुए दिल्ली कूच करेगी। श्री भंडारी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों को लेकर तीन बिंदुओं पर काम करेगा, जिसमें पहला बिंदु भूमि अधिग्रहण का कुछ हिस्सा उन भूमि मालिकों को मिले जो इसके सही हकदार हों। उन्होंने कहा कि दूसरा बिंदु जो भूमि अधिग्रहण हो रहा है उसकी भूमि की मार्केट वैल्यू के हिसाब से भूमि का पैसा दिया जाए, जिससे उन्हें भूमि के अच्छे दाम मिल सकें। बलदेव भंडारी ने कहा कि तीसरा बिंदु यह हे कि जिन किसानों ने क़ृषी लोन ले रखा है, भाजपा किसान मोर्चा सरकार पर दबाव बनाएगा कि उन किसानों से तीन प्रतिशत ब्याज पर वापिस लिया जाए। श्री भंडारी ने कहा कि जो भूमि अधिग्रहण की जा रही है उस भूमि पर फैक्टरी व कालोनियां न बना कर उस भूमि पर सडक व रेलवे लाइन का काम किया जाए। भंडारी ने कहा कि आज प्रदेश के किसानों की फसलों को बंदरों ने काफी नुकसान पहुंचाया है तथा यह सबसे बडी समस्या है। उन्होंने इस बारे राष्ट्र स्तर पर नीति बनाई जाए व जिनकी फसल बर्बाद हुई है उनके लिए फंड का प्रावधान किया जाए तथा मनरेगा के तहत खेतों की रखवाली के तहत लोगों को रोजगार दिया जाए, जिससे लोगों को रोजगार मिल सकेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य संजीवनी भारद्वाज ने कहा बाहरी राज्यों में किसानों से 8 प्रतिशत के हिसाब से हर साल 40 करोड रूपए धनाढय लोगों की जेब में जाता है तथा बार-बार दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दिक्षित से मिलने के बाद भी यह धनाढय लोग कमीशन के द्वारा अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं।

श्री भारद्वाज ने कहा कि आजादपुर दिल्ली में जगह-जगह कमीशन न लेने के होडिंग लगे हुए हैं, लेकिन फिर भी आढतियों द्वारा कमीशन लिया जा रहा है। भारद्वाज ने कहा कि अगर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार दिल्ली सरकार कोई फेरबदल करेगी तो पूरे देश के किसान दिल्ली सरकार के खिलाफ अपनी लडाई लडेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सेब उत्पादन को लाखों रूपए का लोन दिया जाता है जबकि सब्जी व अनाज उत्पादकों को बीस-तीस हजार रूपए लोन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस लीमिट को बढाया जाए। उन्होंने कहा प्रदेष के मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल खुद एक किसान होने के नाते प्रदेशों में ऋषि की नवीनतम तकनीकों का जायजा लेकर प्रदेश के किसानों को उसका लाभ देने के लिए आतूर है तथा प्रदेश के किसानों को नवीनतम तकनीक अपनाने का प्रयास कर रहे है। इस मौके पर स्नेह गर्ग प्रदीप विज, सौरव ठाकुर, संजीव शर्मा व देवेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।