ऊना में 32 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

Photo of author

By संवाददाता

ऊना:  थाना हरोली के तहत पड़ते अप्पर पंडोगा निवासी की जहरीला पदार्थ निगलने के चलते मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुनील कुमार (32) पुत्र भोला नाथ  के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सुनील कुमार पिछले काफी दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था।  उसकी अपनी पत्नी से नही बनती थी तथा उसकी पत्नी उसे छोड़ मायके में रह रही थी। उसका तीन वर्षीय बेटा है।

रविवार को सुनील कुमार ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।  तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने की है।