एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की आस्था, गीतांजलि और आकृति ने टॉप-10 में बनाई जगह

Photo of author

By Hills Post

सोलन: एल.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अंतर्गत संचालित एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान की मेधावी छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर न केवल संस्थान, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

परीक्षा परिणामों में संस्थान की छात्राओं ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आस्था मल्होत्रा ने 9.38 SGPA के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया। गीतांजलि ने 9.34 SGPA के साथ विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में 7वां स्थान हासिल किया। जबकि आकृति मेहता ने 9.30 SGPA के साथ विश्वविद्यालय में 9वें स्थान पर रहीं।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पी.पी. शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों और पूरे स्टाफ को बधाई दी।

संस्थान प्रशासन ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लक्ष्य के प्रति उनके अटूट समर्पण और हमारे अनुभवी शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है जिन्होंने फार्मेसी जैसे कठिन विषय में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

संस्थान परिवार ने आशा व्यक्त की कि ये मेधावी छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे और स्वास्थ्य व औषधि विज्ञान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर संस्थान को गौरवान्वित करते रहेंगे। इस उपलब्धि से पूरे संस्थान परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।