Hills Post

कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रचार अभियान

नाहन: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् आज नाहन तहसील के अंतर्गत त्रिलोकपुर स्कूल में आरूषि ग्रामीण संस्थान राजगढ़ द्वारा गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ लोगों का मनोरंजन किया गया।

इस अवसर ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के प्रधान श्री कृष्ण लाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत् लोगों को विकासात्मक योजनाओं तथा लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन योजनाओं के बारे में जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।

आरूषि ग्रामीण संस्थान राजगढ़ के सर्वश्री राजीव ठाकुर, आरआर प्रेमी, वीरेन्द्र धीमान, रवि, राजीव, देवराज, कपिल, सुश्री तृप्ता, संध्या, प्रीती तथा नेहा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इससे पूर्व ग्राम पंचायत नावनी जमटा, कौलावालाभूड़ तथा बनकला में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 

Demo