नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद निगम लिमिटेड के कालाअंब विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले दर्जनों गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में आगामी रविवार, 14 जून 2026 को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत सब-स्टेशनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते विभाग द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 9 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
सहायक अभियंता (विद्युत) ई. महेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 220/132/33 के.वी. सब-स्टेशन अंधेरी, 132/33/11 के.वी. सब-स्टेशन जोहरों और 33/11 के.वी. सब-स्टेशन कालाअम्ब के मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।

इस शटडाउन के कारण कालाअंब विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों के साथ-साथ कालाअम्ब, त्रिलोकपुर, रामपुर जट्टान, खैरी, जोहरों, जटावाला, भंडारीवाला, नागल सुकेती, खाराखारी, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली, डाकावाला, कौलावाला भूड़, जंगला भूड़, नेरों, कोटड़ी, बर्मा पापड़ी, मीरपुर और कोटला समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन पूरी तरह से मौसम के अनुकूल रहने पर ही प्रभावी होगा। यदि मौसम खराब होता है, तो कार्य को स्थगित भी किया जा सकता है। विभाग ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और सभी प्रभावित उपभोक्ताओं व औद्योगिक इकाइयों से सहयोग की अपील की है।