कुल्लू : सेब के बगीचे में अफीम की खेती, 511 पौधे बरामद

कुल्लू : जिला के आनी उपमंडल में लुहारी पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट किया है और खेती करने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि लुहारी पुलिस की टीम ने पदम सिंह पुत्र स्व. कांशी राम निवासी कटाहर डाकघर तांदी उप तहसील नित्थर जिला कुल्लू उम्र 60 वर्ष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

क्षेत्र के (तराला) में पदम सिंह ने अपने सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी थी। पुलिस पदम सिंह के बगीचे में पहुंची, जहां पर सेब के बगीचे में पौधों के बीच अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट किया। पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति के बगीचे से 511 अफीम पौधे बरामद किए और उन्हें नष्ट किया गया।