गागल शिकोर के लोक निर्माण विभाग उपमंडल में स्टाफ की मांग

Photo of author

By Hills Post

सराहां: गागल शिकोर में लोक निर्माण विभाग का उपमंडल बने लंबा समय हो गया है, लेकिन अभी तक यहां स्टाफ नही होने से ग्रामीण नाराज हैं। स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशाषी अभियंता लोग निर्माण विभाग सराहां से मिलकर उपमंडल में स्टाफ की स्टाफ भेजने की मांग की है।

अधिशाषी अभियंता लोग निर्माण विभाग सराहां ने ग्रामीणों को उपमंडल में जल्द स्टाफ भेजने का आश्वाशन दिया है। प्रधान मान सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्हें अधिशाषी अभियंता लोग निर्माण विभाग सराहां ने आश्वस्त किया है कि जल्द यहां स्टाफ बैठा दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधान जयप्रकाश ठाकुर, स्थानीय महेंद्र ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अरुण दत्त शर्मा, देवराज ठाकुर, युद्ध वीर ठाकुर, तेजवीर शर्मा, हरीश ठाकुर, मान सिंह ठाकुर आदि शामिल रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।