चार मामलों में 14 हजार अफीम के पौधे नष्ट 

 कुल्लू: पुलिस ने बंजार और आनी के इलाकों में अलग -अलग चार मामलों में 14 हजार 344 अफीम के पौधों को नष्ट किए है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में बंजार पुलिस की टीम ने गांव बुशहर में अवैध अफीम की खेती की जांच की और इस दौरान खेतों में 5882 पौधे अफीम पाए गए। 

इसके अलावा बंजार पुलिस ने ही इसी बुशहर गांव के पास ही अन्य मामलों में 5272 पौधे अफीम के बरामद किए। जबकि इसके साथ ही आनी पुलिस ने डीम गांव के पास अवैध अफीम की खेती पाई जिसमें राम पुत्र संगत राम निवासी दोहाड आनी के खेतों में 2840 पौधे अफीम पाए गए।

साथ ही डीम में ही अन्य मामले में शेर सिंह पुत्र प्यारे लाल निवासी डीम जाओ आनी के खेतों में भी 350 पौधे अफीम के बरामद किए है। पुलिस ने चारों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।