छात्राओं ने लोक कला से जुड़ी प्रस्तुतियां पेश कर समां बांधा

सिरसा: सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा है कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भी शिरकत करनी चाहिए। तंवर आज यहां सीएमके स्नातकोत्तर गल्र्स महाविद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस सांस्कृतिक उत्सव के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी एवं हरियाणवी लोक कला से जुड़ी प्रस्तुतियां पेश कर समां बांध दिया। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। डा. तंवर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर इस उत्सव का शुभारंभ किया। कालेज की छात्राओं ने ‘जय-जय हे वीणा वादिनी सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद छात्राओं ने सामान्य समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद हरियाणवी समूह नृत्य में हरियाणा प्रांत की लोक नृत्य की झलक दिखी। इसके उपरांत छात्राओं ने हरियाणवी क्लासिक नृत्य का दीदार हुआ। बाद में छात्राओं ने माइम की अद्भुत प्रस्तुति दी। पिन ड्राप साइलेंस के बीच दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों का एन्ज्वाय किया। एक छात्रा ने आई मैं जद… हरियाणवी एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद इंडियन आरकेस्ट्रा, वेस्टर्न गु्रप सोंग एवं जनरल गु्रप डांस की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का आकर्षण ‘मौतÓ शीर्षक कोरियोग्राफी रही। इस सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए डा. तंवर ने कहा कि ङ्क्षहदूस्तान युवाओं का देश है। यहां की नई पौध ने प्रत्येक क्षेत्र में नए आयाम रचे हैं। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति एवं प्रगति के लिए शिक्षा का प्रचार-प्रसार तमाम इलाकों में होना जरूरी है। इस दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकारें प्रयास कर रही हैं। पिछड़े इलाकों का विकास करने एवं पिछड़ों को मुख्य धारा में लाने के लिए केंद्र सरकार ने भारत निर्माण, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पिछड़ा अनुदान निधि योजना जैसे व्यापक कार्यक्रम चलाए हैं। सांसद ने कहा कि आज देश में छह से 14 वर्ष के 19 करोड़ बच्चे हैं।

इनमें से छह करोड़ बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे बच्चों को शैक्षणिक मुख्य धारा से जोडऩे के लिए केंद्र सरकार सतत प्रयास कर रही है। सभी को शिक्षा उपलब्ध कराने के मकसद से ही केंद्र सरकार शिक्षा का अधिकार कानून लेकर आई है। कालेज की प्राचार्या डा. विजया तोमर ने सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डा. तंवर के व्यक्तित्व एवं जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कालेज की गतिविधियों का भी विस्तार से उल्लेख किया। सिरसा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष प्रवीण बागला ने कालेज में संचालित किए जा रहे विभिन्न विषयों एवं कोर्सेज के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान मलकीत ङ्क्षसह खोसा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा के शहरी प्रधान भूपेश मेहता, डा. आरएस सांगवान, आनंद बियानी, अरङ्क्षवद बंसल, केएल नरुला, पीएल गांधी, वीपी ङ्क्षसह, भीम झूंथरा, हंसराज मेहता, लालचंद कम्बोज, हनुमान दास पटीर, सतीश गुप्ता, रमेश मेहता नगरपार्षद, दलीप जैन, रमेश मेहता एडवोकेट, रमेश गोयल, शंकर शर्मा चित्रकार सहित अनेक लोग उपस्थित थे