जन कल्याण सेवा समिति ने जरूरतमंद बेटी की शादी में दी सहायता

मंडी: जिला की नाचन जनकल्याण सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंद बेटियों की शादियां करवाने का बीड़ा उठाया गया है। इसके अंतर्गत शनिवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जुगाहण के गांव भरजवाणू के भगत राम के परिवार की बेटी पूजा देवी की शादी में जरूरत का सामान वितरित किया। भगत राम का परिवार बीपीएल से संबंधित है।

समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान के नेतृत्व में भगत राम के घर जाकर सामान देकर इस पुण्य कार्य में सहयोग दिया। वहीं इस मौके पर विशेष तौर पर स्थानीय पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार और शीतला महिला मंडल की प्रधान सुनीता देवी ने भी शिरकत कर बेटी को आशीर्वाद दिया।

 बता दें कि भरजवाणू गांव के शीतला महिला मंडल द्वारा इस जरूरतमंद बेटी की शादी के लिए सामान को लेकर मदद के लिए आवेदन किया था। इस पर नाचन जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में प्रस्ताव पारित कर लगभग 37 हजार मूल्य के जरूरत का सामान दिया गया। नाचन जनकल्याण सेवा समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि इस वर्ष समिति नाचन विधानसभा के तहत लगभग 50 जरूरतमंद बेटियों की शादी में अपना सहयोग करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा समिति द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करवाई जाएगी। 

क्या कहते हैं समिति के अध्यक्ष

समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि कोरोना के बढ़ रहे संकट के चलते समिति द्वारा प्रत्येक पंचायत में अपने सदस्यों को संबंधित पंचायत में लोगों को स्वास्थ्य लाभ के अलावा मास्क, सेनेटाइजर और पीपीई किट प्रदान करने को लेकर भी मुहिम चलाई जाएगी। संजय कुमार ने समस्त लोगों और युवाओं को नाचन जनकल्याण सेवा समिति से जुड़ने का आह्वान किया है। 

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान, महासचिव धनी राम,सदस्य राजकुमार, अभिषेक कश्यप, महिला मंडल सदस्य राम प्यारी, नीरू देवी,आशा,सचिव कृष्णा देवी,अमरावती, नरेंद्र सिंह,जोगिंदर सेन, देवी सिंह,वार्ड मेंबर रक्षा देवी भी मौजूद रहे।