रजाना स्कूल की आरूषि व तनुश्री का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना की छात्राएँ आरूषि और तनुश्री का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह चयन हाल ही में सराहां में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं संगड़ाह खंड के खेल प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्टूबर से शिमला जिला के चौपाल में किया जाएगा।

जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 प्रतियोगिता 6 से 8 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में संगड़ाह जोन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में रा.व.मा. विद्यालय रजाना की 5, रा.उ.न.मा. विद्यालय लुधियाना की 5 छात्राओं तथा रा.व.मा. विद्यालय लाना पालर की 2 छात्राओं ने भाग लिया। खेल प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया कि रजाना विद्यालय की छात्राएँ आरूषि , सुपुत्री गोविंद सिंह और तनुश्री सुपुत्री ईश्वर चंद का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।