सोलन: जिला के अंतर्गत डगशाई स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एनसीसी (NCC) इकाई ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे लगाए।

फर्स्ट एचपी एनसीसी (ब्वॉयज) बटालियन के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की जानकारी देते हुए स्कूल की एनसीसी अधिकारी अंजना ठाकुर ने बताया कि कैडेट्स ने परिसर व आसपास के क्षेत्रों में नीम, सफेदा, पापुलर, अनार, दाड़ू तथा अखरोट आदि फलदार व छायादार पौधे रोपे। उन्होंने कैडेट्स को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल के अलावा चंद्रदेव ठाकुर, देवी चंद, कुसुम शर्मा, रेखा सहित स्कूल के अन्य शिक्षक व गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।