सोलन: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को पुन: हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समिट इंडिया के हिमाचल प्रदेश कंनवीनर कुंदन लाल जुनेजा ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मंगलवार को यहां जारी बयान में कुंदन लाल जुनेजा ने कहा कि डॉ. बिंदल का संगठनात्मक अनुभव, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनता से जुड़ाव पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा को मजबूती मिलेगी।
जुनेजा ने यह भी कहा कि डॉ. बिंदल हमेशा जनसेवा और संगठन की मजबूती के लिए कार्यरत रहे हैं और उनका अनुभव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति से प्रदेश भाजपा में उत्साह की लहर है और भाजपा कार्यकर्ता नए जोश के साथ संगठनात्मक गतिविधियों नई गति प्रदान करेंगे।