देश में चमके हिमाचल प्रदेश के नेता

ज्वालामुखी: हिमाचल प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही अहमियत से जहां प्रदेश की जनता में सकारात्मक संदेश गया है, वहीं प्रदेश के नेताओं की काबलियत का सिक्का भी अब राष्ट्रीय स्तर पर चलता दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी हो या भाजपा दोनो ने ही प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर काफी अहमियत दी है। केंद्र में यू.पी.ए.की सरकार बनने के वाद प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने प्रदेश के दो नेताओं वीरभद्र सिंह व आनंद शर्मा को अपने मंत्री मण्डल में जगह देकर प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक अहम रोल अदा करने का स मान दिया। हालंकि कांग्रेस को प्रदेश में वीरभद्र सिंह के रूप में मंडी लोकसभा की एकमात्र सीट प्राप्त हुई थी, लेकिन राजा वीरभद्र सिंह के राजनैतिक व प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्री मण्डल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। इसी तरह कांग्रेस पार्टी से सम्बधित एक अन्य कद्दावर नेता व राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा को भी केंद्रीय मंत्रिमण्डल में वाणिज्य मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग देकर प्रदेश से एकमात्र राज्यसभा सांसद को मंत्री पद से नवाजा गया।(आनंद शर्मा ने इस वार राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव लड़ा है) आनंद शर्मा पिछली यू.पी.ए.सरकार में भी विदेश राज्य मंत्री का कार्यभार बखूबी संम्भाल चुके है, इस तरह पार्टी ने प्रदेश के एक मात्र लोकसभा व राज्यसभा सांसद को मंत्रिमण्डल में जगह देकर प्रदेश के नेताओं की काबलियत पर पूरा भरोसा किया है। अगर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अहम रोल अदा करने का मौका दिया है, तो भाजपा ने भी प्रदेश के नेताओं की काबलियत को कम करके नही आंका है।

प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शांता कुमार इस समय भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर आसीन है व इससे पहले वह केंद्र की भाजपा सरकार में खाद्य-आपूर्ति मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री रह चुके है। प्रदेश के तत्कालीन वन मंत्री जे.पी.नड्डा को भी प्रदेश की राजनीति से तरक्की देकर भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश के वन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी कड़ी में अब अनुराग ठाकुर के रूप में सबसे युवा नेता का नाम जुड़ा है, जिन्हे भाजपा नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले प्रदेश के सबसे युवा नेता है। अगर पार्टीयों की बात को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के नेताओं ने यह साबित कर दिखाया है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी दम- खम दिखाने का पूरा मादा रखते है। ऐसा भी नहीं है कि प्रदेश के नेताओं के राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे इस कद का फायदा केवल पार्टीयों को ही मिलेगा, प्रदेश की जनता को भी इसका फायदा मिलना तय है, इंतजार रहेगा तो केवल समय का।