नर्सिंग में करियर बनाने का मौका: हिमाचल में B.Sc और M.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश में नर्सिंग के विभिन्न डिग्री कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए B.Sc (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक B.Sc (नर्सिंग) और M.Sc (नर्सिंग) कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.amruhp.ac.in पर जाकर प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं और अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा इन नर्सिंग कोर्सों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 2 अगस्त तय की गई है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि फॉर्म भरने से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नियम प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध करवा दिए गए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में कोई तकनीकी कठिनाई आती है, तो वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी विशेष व्हाट्सएप नंबर 94591-39364 पर संदेश भेज सकते हैं अथवा उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।