नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड नाहन द्वारा क्लर्क के 2 पद तथा सेल्स मार्केटिंग के लिए डेवलपमेंट मेनेजर के 8 पदों को कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से भरा जा रहा है। इन 10 पदों में से 4 पद एक्स-सर्विसमेन के लिए आरक्षित है।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 22 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 25-45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं/ग्रेजुएशन रखी गई है। वेतनमान 20,800 रुपये दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 9797597375 पर भी संपर्क कर सकते है।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIS पर पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि यदि आवेदक का पंजीकरण ऑफलाइन हुआ है तो https://eemis.hp.gov.in/ पर अपनी लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड बना ले।