नाहन के कुछ क्षेत्रों में 2 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल नाहन-1 के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में मंगलवार, 08 सितंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभों (पोल) को बदलने और आवश्यक मरम्मत कार्य को अंजाम देने के लिए बोर्ड द्वारा यह शट-डाउन लिया जा रहा है।

विद्युत उपमंडल नाहन-1 के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि बिजली की कटौती मंगलवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जरजा, बनोग, गायत्री मंदिर के समीपवर्ती क्षेत्र, यशवंत विहार तथा सैन-की-सेर और इसके आसपास के इलाकों में पावर सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पोल बदलने का यह कार्य और शट-डाउन पूरी तरह से मौसम के अनुकूल रहने पर ही निर्भर करेगा। बोर्ड प्रबंधन ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए आम जनता और सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।