नाहन के हंसमुख और शांत स्वभाव के कमल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

नाहन : रानी का बाग क्षेत्र से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। अपने शांत स्वभाव और हमेशा मुस्कुराते चेहरे के लिए पहचाने जाने वाले कमल अब हमारे बीच नहीं रहे। वह पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे। कल रात (मंगलवार) करीब 10:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

ड्राइविंग का काम करने वाले कमल अपने पीछे अपनी माता और बहन को अकेला छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से पूरे क्षेत्र और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके मिलनसार और सरल स्वभाव को याद कर रहा है।

कमल के मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण रानी का बाग क्षेत्र और स्थानीय चालक समाज में उन्हें बेहद सम्मान से देखा जाता था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके मित्र व परिचित इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर 12:00 बजे मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

‘हिल्स पोस्ट’ परिवार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान दें और उनकी माता व बहन को यह असहनीय वज्रपात सहन करने का साहस और संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।