नाहन : गन्नूघाट और आसपास के क्षेत्रों में आज विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा गन्नूघाट में 250 KVA के डीटीआर (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर) को बढ़ाकर 400 KVA करने का कार्य किया जा रहा है।
एसडीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के चलते दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान गन्नूघाट, गन्नूघाट बाजार, मॉल रोड, अपर स्ट्रीट व आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।