नाहन: ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड के चलते गुन्नुघाट सहित तीन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : शहर के पक्का तालाब क्षेत्र में आज विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर बदले जाने का कार्य किया जाएगा। 250 केवीए डीटीआर (डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर) को अपग्रेड कर उसकी जगह 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा।

एसडीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के चलते दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में गुन्नुघाट, पक्का टैंक और सुंदर बाग कॉलोनी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाए जाने से क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी और भविष्य में विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारू रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।