नाहन: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, मामला दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: सिरमौर जिला के पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। बोहलियों बस स्टॉप के पास एक मोटरसाइकिल चालक ने एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंभूवाला के तहत आने वाले गांव बोहलियों की निवासी श्रीमती अंजना कुमारी ने नाहन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 23 फरवरी 2026 की सुबह वह बोहलियों बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी सास, दर्शनी देवी, सड़क की ओर आ रही थी। तभी बनकला के रहने वाले मनदीप पुत्र श्री ओमप्रकाश ने अपनी मोटरसाइकिल से दर्शनी देवी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुजुर्ग महिला को चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने अंजना कुमारी की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लिया है। नाहन पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक मनदीप के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125A के तहत मामला (FIR) दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तार से जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।