नाहन में नशेड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर: रानीताल का युवक नशे की हालत में पकड़ा

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने नशा करने वालों के खिलाफ अपनी मुहिम को और कड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस थाना सदर नाहन की टीम ने रानीताल क्षेत्र में एक व्यक्ति को नशे की हालत में पकड़ा है। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो मकान नंबर 266/1, कुम्हार गली, रानीताल, नाहन का रहने वाला है।

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान उक्त युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया। शक होने पर जब उसका मेडिकल परीक्षण और यूरिन टेस्ट करवाया गया, तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। टेस्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि आरोपी ने किसी प्रतिबंधित मादक पदार्थ का सेवन किया था।

आरोपी के विरुद्ध धारा 27, 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी को नशा कहां से और किस नेटवर्क के माध्यम से मिला। फिलहाल आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस पर पाबंद किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि नशा तस्करी से जुड़े अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक (SP) सिरमौर, निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों और इसकी तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने आसपास होने वाली ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।