नाहन में लापरवाही की हद: ITI के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर, मामला दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में आईटीआई गेट के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल द्वारा पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में महिला घायल हो गई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता तेजवीर पुत्र स्वर्गीय टीका राम (निवासी शिमला रोड, नाहन) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते कल की शाम उनकी माता सत्या देवी नाहन से उनके भाई रणवीर सिंह के पास ITI नाहन की तरफ जा रही थीं।

इसी दौरान रास्ते में एक राहगीर ने तेजवीर को सूचना दी कि ITI गेट से थोड़ा ऊपर उनकी माता का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पता चला कि बाइक (नंबर HP 18C 5836) के चालक अर्श पुत्र स्वर्गीय आरिफ खान (निवासी कच्चा टैंक, नाहन) ने अपने वाहन को तेज रफ्तारी, लापरवाही व गफलत से चलाते हुए उनकी माता को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना के संदर्भ में आगामी कानूनी जांच व नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।