नाहन: रखनी गांव के उभरते कलाकार राहुल शर्मा का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : उपमंडल नाहन के ग्राम रखनी से एक बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। प्रसिद्ध जागरण कलाकार राहुल शर्मा (24 वर्ष), पुत्र मस्त राम का आकस्मिक निधन हो गया है। राहुल क्षेत्र की जागरण पार्टियों में एक कुशल ढोलक वादक के रूप में पहचाने जाते थे और अपनी कला के माध्यम से समाज में अपनी विशेष जगह बना चुके थे।

जानकारी के अनुसार, राहुल शर्मा बीते दिन विक्रम बाग के डाडुवाला क्षेत्र में अचेत पाए गए थे। सूचना मिलते ही उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने गहन परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में राहुल के इस तरह चले जाने से पूरे रखनी गांव और स्थानीय कलाकार जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनके साथी कलाकारों और ग्रामीणों ने उन्हें एक मिलनसार, मृदुभाषी और प्रतिभाशाली युवक के रूप में याद किया। राहुल की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।