नाहन: श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी गठित; महेश गुप्ता बने अध्यक्ष

नाहन: श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के गठन का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के पिछले एक साल के सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में निवर्तमान सचिव राजीव शर्मा ने वार्षिक वित्त रिपोर्ट प्रस्तुत की और संस्था द्वारा समाज हित में किए गए विभिन्न कार्यों का ब्यौरा साझा किया।

इसके पश्चात पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई टीम का चयन किया गया, जिसमें महेश गुप्ता को अध्यक्ष और राजीव शर्मा को पुनः सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में संजीव (संजू) व निशा अग्रवाल को उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता को कोषाध्यक्ष और मनोज को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके साथ ही शांति देवी, रूपिंदर ठाकुर, प्रदीप शर्मा, जीत राम शर्मा, राजेश भार्गव, सोनिया, जगमोहन, सुबोध शर्मा, परवीन सेमवाल, इन्द्रा चावरिया, निर्मल देवी, नीरू, रजत शर्मा, अनिल शर्मा, मानव संत और उमेश संत को सदस्य के रूप में चुना गया। मुख्य सलाहकार समिति में राकेश अरोड़ा और सुदीप तिवारी को शामिल किया गया है।

नवनियुक्त सचिव राजीव शर्मा ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने संकल्प जताया कि संस्था समाज के सहयोग से स्वरोजगार विकसित करने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष प्रयास करेगी। इसके अलावा, अभावग्रस्त कन्याओं के विवाह, बच्चों की शिक्षा और किसी भी आपातकालीन स्थिति में सोसाइटी 24×7 सहायता के लिए तत्पर रहेगी।

सोसाइटी ने यह भी निर्णय लिया है कि जरूरतमंदों को समय पर कानूनी सहायता और चिकित्सा सुविधा (दवाई आदि) उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था के पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि सनातन समाज को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि धर्म और संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो सके।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।