पांवटा साहिब में फार्मा कंपनी करेगी 50 पदों पर भर्ती, वेतन के साथ खाना-पीना और बस फ्री

नाहन : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला रोजगार अधिकारी, सिरमौर ने बताया कि , रामपुरघाट स्थित प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी M/S Nanz Med Science Pharma P.V.T LMT द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी एक वर्ष की अवधि के लिए कुल 50 अप्रेंटिस (Apprentice) के पदों को भरेगी।

यह कैंपस इंटरव्यू 12 मार्च 2026 (गुरुवार) को सुबह 11:00 बजे से उप-रोजगार कार्यालय, पांवटा साहिब के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या ITI उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदकों की आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

चयनित होने वाले युवाओं को न केवल रोजगार का अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें आकर्षक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कंपनी द्वारा प्रशिक्षुओं को ₹9,600 का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को मुफ्त भोजन (Free Meal), निशुल्क बस सुविधा (Free Transport) और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार के दिन अपने साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां अवश्य लाएं। इनमें 10वीं/12वीं या ITI के प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती के संबंध में किसी भी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक युवा दूरभाष नंबर 9816616319 पर संपर्क कर सकते हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।