पांवटा साहिब में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, LIC भरेगी 100 पद

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर (नाहन) द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा पांवटा साहिब द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत एलआईसी के विभिन्न विभागों में कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ‘महिला करियर एजेंट (बीमा सखी)’ और ‘रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेन्टिस)’ के पदों को भरा जाना है। दोनों ही श्रेणियों में 50-50 पद निर्धारित किए गए हैं। महिला करियर एजेंट के पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 70 वर्ष तय की गई है। इन पदों पर पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

jobs

वहीं रूरल करियर एडवाइजर के 50 पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदक भाग ले सकते हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इसके तहत पहले वर्ष 5,000 रुपये और दूसरे वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत इंसेंटिव दिया जाएगा।

यह कैंपस इंटरव्यू आगामी 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सुबह ठीक 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय, पांवटा साहिब के परिसर में आयोजित किया जाएगा। रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे साक्षात्कार के समय अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं/12वीं के प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर समय पर उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 7018108176 और 9459433367 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।