नाहन : जिला सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यमुना पुल स्थित गोविंदघाट बैरियर के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कल अमल में लाई गई जब पांवटा साहिब में तैनात डिटेक्शन टीम गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत बैरियर पर नाका लगाया और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 2.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान नूर अहमद (पुत्र बशीर अहमद), निवासी मकान नंबर 54, वार्ड नंबर 9, देवीनगर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (ND&PS Act) की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि थाना मामले में जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।