पावंटा साहिब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक के साथ बनौर का युवक धरा

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : उपमंडल पाँवटा साहिब में पुलिस ने नशे के विरुद्ध अपनी कार्रवाई के तहत एक युवक से भारी मात्रा में स्मैक/हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त और गुप्त सूचनाओं के आधार पर अमल में लाई गई। जानकरी के अनुसार पुलिस को विशेष इनपुट मिला था कि एक व्यक्ति नशे की खेप के साथ जल शक्ति विभाग के कार्यालय के समीप गली में मौजूद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और मौके पर नितेश चौहान पुत्र चतर सिंह, निवासी बनौर (सिरमौर) के कब्जे से 03.43 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की। पुलिस ने मौके पर नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।