Hills Post

फरवरी 2011 में 6.92 लाख वि‍देशी पर्यटक आए

नई दिल्ली: फरवरी 2011 में 6.92 लाख वि‍देशी पर्यटक आए, जबकि‍ फरवरी 2010 में 6.01 पर्यटक और फरवरी 2009 में 4.90 लाख पर्यटक भारत आए थे। फरवरी 2011 में इनकी संख्‍या में 15.1 प्रति‍शत का इजाफा हुआ, जबकि‍ 2009 की तुलना में 2010 में 22.7 प्रति‍शत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जनवरी-फरवरी 2011 में 12.30 लाख पर्यटक आए जबकि‍ जनवरी-फरवरी 2010 में 10.92 लाख पर्यटक आए।

फरवरी 2011 के दौरान 7653 करोड़ रूपये वि‍देशी मुद्रा की आमदनी हुई, ज‍बकि‍ फरवरी 2010 में 6646 करोड़ रूपये और फरवरी 2009 में 4547 करोड़ रूपये की आमदनी हुई। रूपये में फरवरी 2011 में वि‍देशी मुद्रा की आमदनी की वृद्धि‍ दर फरवरी 2010 की तुलना में 15.2 प्रति‍शत थी, जबकि‍ फरवरी 2009 की तुलना में फरवरी 2010 में 46.2 प्रति‍शत थी। जनवरी-फरवरी 2011 के दौरान 9.7 प्रति‍शत वृद्धि‍ के साथ वि‍देशी पर्यटन से रूपये में 13430 करोड़ रूपये की आमदनी हुई, जबकि जनवरी-फरवरी 2010 के दौरान 33.8 प्रति‍शत बढ़ोत्‍तरी के साथ 12239 करोड़ रूपये की आमदनी हुई।‍ अमरीकी डॉलर में फरवरी 2011 के दौरान 1 अरब 68 लाख 40 हजार डॉलर की, फरवरी 2010 में 1 अरब 43 लाख 40 हजार डॉलर और 2009 में 92 करोड़ 30 लाख अमरीकी डॉलर की आमदनी हुई।

 

Demo