बड़ी खबर: द्विज गोयल बने पांवटा साहिब के नए SDM, गुंजीत सिंह चीमा का मनाली तबादला

नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कई IAS और HPAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2023 बैच के अधिकारी द्विज गोयल को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे जिला सिरमौर के नाहन में जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) के पद पर तैनात थे। सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, अब उन्हें पांवटा साहिब (जिला सिरमौर) का उप-मंडलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के 2019 बैच के अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा, जो अब तक पांवटा साहिब में उप-मंडलाधिकारी (SDM) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनका तबादला कर दिया गया है। चीमा को अब मनाली (जिला कुल्लू) का नया उप-मंडलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।