भाजपा नेता ने उपलब्ध करवाया मास्क के लिए 500 मीटर कपड़ा

संगड़ाह :  भाजपा महिला मोर्चा की रेणुकाजी इकाई द्वारा एक सप्ताह में क्षेत्र के विभिन्न गांव में 10 हजार मास्क वितरित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर चौहान द्वारा मास्क बनाने वाली महिला मोर्चा पदाधिकारियों को 500 मीटर कपड़ा उपलब्ध करवाया जा चुका है।

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के अलावा, नौहराधार, हरिपुरधार, ददाहू, बोगधार, कोटीधिमान व सैनधार आदि में महिला मोर्चा पदाधिकारियों को क्रमशः 50-50 मीटर कपड़ा वितरित किया गया है। भाजपा नेता बलबीर चौहान ने कोरोना की दूसरी लहर को रोकने में क्षेत्र के सभी भाजपा से प्रशासन व सरकार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्रवासियों को कोविड वैक्सीनेशन व मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करने को भी कहा।