Hills Post

भाजपा महिला मंडल नाहन की बैठक संपन्न

नाहन: भाजपा नाहन महिला मंडल की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की सदस्या प्रतिभा कौशिश विशेष रूप से मौजूद थी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी भाजपा की नीतियां एवं उपलब्धओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेगी तथा सभी लोगों को सरकार की नीतियां कैसे अपनाना है के बारे में भी जागरूक करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने पर आभार प्रकट किया तथा उनके द्वारा किए गए चहंुमुखी विकास के फलस्वरूप ही

आज 58 प्रतिशत महिलाएं चुनाव में चुन कर जन प्रतिनिधियों के रूप में आई है। अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बैठक में उपस्थित महिलाओं का आहवान किया कि 8 मार्च को मनाए जाने वाले जिले स्तरीय महिला दिवस जो कि ददाहू पंचायत पार्क में होगा उसमें बढचढ कर भाग लेने की मांग की है। उन्होंने कहा इस मौके पर सामाजिक एवं कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश की चेयरमेन वीना ठाकुर मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित होंगी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष मीरा आनंद करेंगी। इस मौके पर शबाना चैहान, नीति अग्रवाल, शीला जोशी, सोमा देवी, अनीता पाल, वीना विशाल, अमरजीत सैनी, ममता, सत्या, वलविंद्र व रानी देवी के अलावा तीन दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

Demo