नाहन : जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माजरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुरुवाला कांशीपुर में दबिश देकर नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है।
पुलिस टीम ने गांव पुरुवाला कांशीपुर निवासी गुलशेर पुत्र अलाहुदीन (उम्र 56 वर्ष) के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की जमीन से अफीम के 25 हरे पौधे बरामद किए गए और रिहायशी कमरे की तलाशी लेने पर अंदर से 1.106 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि मादक पदार्थ और अफीम के पौधों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 15 और 18 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी नशे की यह खेप कहाँ सप्लाई करने वाला था।