Hills Post

मेनका गांधी ने अपनी मां की अस्थियां यमुना में प्रवाहित की

नाहन: भाजपा सांसद एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बुधवार को पांवटा पहुंची और उन्होने अपनी मां की अस्थियां यमुना में प्रवाहित की। मेनका गांधी की मां स्र्वर्गीय अमितेश्वरी की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियां पांवटा में यमुना तट पर प्रवाहित की जाए। इसी इच्छा को पूरी करने वह पांवटा आई है। बुधवार को दोहपर बारह बजे मेनका गांधी, उनका पुत्र एंव वरूण गांधी व परिजन हेलिकोप्टर से रैनबेक्सी में उतरे वहां से वह भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव तोमर, नगर परिषद के अध्यक्ष संजय सिंघल, मदनशर्मा गुरूद्धारा कमेटी के उप-प्रधान सरदार रतनङ्क्षसह व प्रबंधक कुंलवत सिंह के व एसडीएम पांवटा मनमोहन शर्मा के साथ पांवटा के गुरूद्धारा पहुंची।

यहां पर उनको यमुना घाट पर अपनी मां स्वर्गीय अमितेश्वरी आनंद की अस्थियां यमुना में प्रवाहित की। उनकी मां का पिछले दिनो निधन हो गया था। वह ७७ वर्ष की थी। मेनका गांधी को गुरूद्धारा प्रबंधक कमेटी की ओर सिरोपा भेंट किया गया। और मेनका गांधी ने गुरूद्धारा साहिब में लंगर ग्रहण किया। करीब एक घंटे तक यहां रहने के बाद वह परिजनो के साथ वापस लौट गई। गौरतलब है कि लाल बहादूर शास्त्री की अस्थियां भी यमुना में प्रवाहित हो चुकी है।

Demo